*ईद का पर्व आपसी प्रेमभाव व भाईचारे के साथ शान्ति पूर्वक मनायें- अनुनय झा*
*ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाये पर जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाये रखें-एसपी*
*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*
*हरदोई* ईद के पावन पर्व पर जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने ईदगाह बिलग्राम चुंगी पर जाकर ईद की नवाज के बाद मुस्लिम भाईयों से हाथ मिलाकर तथा गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग ईद का पर्व आपसी प्रेमभाव व भाईचारे के साथ शान्ति पूर्वक मनायें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी लोग ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाएं। जनपद की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाये रखें। इसके उपरान्त डीएम व एपी ने शहर का भ्रमण कर शान्ति व्यवस्था का जायजा भी लिया।

