नव दिवसीय राम कथा के आयोजन की तैयारी जोर-जोर से शुरू

नव दिवसीय राम कथा के आयोजन की तैयारी जोर-जोर से शुरू

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ )

अयोध्या।चौबेपुर में नव दिवसीय श्री राम कथा के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई।कार्यक्रम मे भारी संख्या में राम भक्तों की भीड़ जुटाने के लिए आयोजन समिति के लोग गांव गांव घर-घर जनसंपर्क के लिए लग गए हैं।कथा की शुरुआत आगामी 26 मार्च दिन गुरुवार से होगी।संगीत कथा का रसास्वाद राम भक्तों को अंतरराष्ट्रीय कथावाचक शिवम शुक्ला जी महाराज करायेगे। बताते चले जिले के थाना क्षेत्र हैदरगंज मे आयोजित होने वाली कथा के आयोजक समिति के संयोजक इंजीनियर रोहित कुमार चौबे ने बताया कि कथा के प्रचार प्रसार हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र मिश्रा और संचालन राहुल कुमार चौबे द्वारा किया गया।इस मौके पर क्षेत्र के मौजूद धीरेंद्र दुबे, लल्लू दुबे, हिमांशु पांडेय, रामचंद्र तिवारी, लोकनाथ दुबे, कुलदीप पांडेय, वशिष्ठ दुबे, प्रभात पांडेय, गुड्डू साहू, नरेंद्र पांडेय, जवाहर सिंह, राकेश दुबे, श्याम नारायण मिश्र, अशोक कुमार चौबे, सुनील कुमार सोनू, राजेंद्र दुबे, केडी पांडेय आदि सहित मौजूद लोगों ने थाना क्षेत्र हैदरगंज, थाना क्षेत्र भीटी और थाना क्षेत्र तारुन के क्षेत्रो में घर-घर जाकर पत्रक वितरण करने को तय किया।और राम कथा में आने का निमंत्रण भी देने में लगे हैं ।तो वही कथा मंडप स्थल की व्यवस्था के लिए शैलेंद्र चौबे, राजेंद्र चौबे, सोनू चौबे, पंकज दुबे, दीपक पांडेय, चंदन व्यास सूरज की टीम पूरी तन्मयता के साथ लगी है।मुख्य व्यवस्थापक नीरज पाठक शास्त्री नेतृत्व मे और मुख्य यजमान के रूप में अशोक चौबे और श्रीमती अंतिमा चौबे होगी।इस राम कथा को लेकर क्षेत्र के भक्तों में उत्साह का माहौल बना हुआ है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *