(14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को कैंसर का निःशुल्क टीका लगाया जायेगा-डा0भावनाथ पाण्डेय*

(14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को कैंसर का निःशुल्क टीका लगाया जायेगा-डा0भावनाथ पाण्डेय*

*स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली सुविधाओं से ग्रामवासियों को जागरूक करेंः-डा0 पंकज मिश्रा*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*हरदोई* प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रविवार को 9 दिवसीय कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन गांधी भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित आशाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक (डीआरडीए) अशोक कुमार मौर्य ने कहा कि चिकित्सा विभाग में आशाएं महिला सशक्तीकरण की मिशाल है जो ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के प्रसव एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं के लिए 24 घंटे सेवा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि आशाएं अपने आचारण तथा व्यवहार से लोगों में अपनी पहचान बनाये रखें और निडर होकर अपने कार्यो को पूरे मनोयोग के साथ करें ताकि कोई किसी प्रकार की आलोचना न कर सके।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 भावनाथ पाण्डेय ने कहा कि आगामी एक अप्रैल 2026 से संचारी रोग एवं दस्तक अभियान प्रारम्भ हो रहा है और इस अभियान में आशा घर-घर जाकर एक से पांच वर्ष तक के बच्चों, महिलाओं, बूढ़े जो बुखार से पीड़ित है पहचान कर उनकों तत्काल निकट के स्वास्थ्य केन्द्र लेकर जांच कराये तथा उचित दवायें उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा इस दौरान महिलाओं में होने वाले कैंसर की रोकथाम के लिए 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को कैंसर का निःशुल्क टीकाकरण किया जायेगा। सीएमओ ने कहा कि वर्तमान में मानसिक रोगी बहुत तेजी से बढ़ रहे है और ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे मरीजों के संबंध में आशायें तत्काल टोल फी नम्बर-14416 पर बात करें और मानसिक रोगी को सलाह एवं उपचार उपलब्ध करायें।
कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 पंकज मिश्रा ने आशाओं की सराहना करते हुए कहा कि स्त्री समाज की सृजनकर्ता होती है और ग्रामीण क्षेत्रों में आप लोगों ने टीवी, टीकाकरण, कुपोषण, अंधता निवारण, महिलाओं के प्रसव आदि स्वास्थ्य विभाग के कार्यो में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है और इसका सभी के द्वारा सफलता निभाया जाता है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र के अति कुपोषित बच्चों को तत्काल एनआरसी पर भर्ती कराकर उनका निर्धारित समय तक ईलाज करायें तथा स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में ग्रामवासियों को जागरूक करें। कार्यक्रम का संचालन विवेक मिश्रा ने किया और इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं आशायें उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *