भाजपा महानगर व जिला कमेटी की जारी सूची मे किसी की ताजपोसी तो किसी को लगी निराशा
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।रविवार को भाजपा ने महानगर तथा जिला कमेटी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद किया।जिसकी सूची रविवार को देर शाम जारी की गई। सूची में कई कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों से नवाजा गया वहीं कुछ कार्यकर्ताओं को निराशा भी हाथ लगी। जारी सूची के मुताबिक महानगर कमेटी में उपाध्यक्ष के रूप में तिलकराम मौर्य, रामप्रीत वर्मा, रवि शर्मा, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, रीना द्विवेदी के साथ अरविंद सिंह व हरिभजन गौड़ को जगह मिली।वही महामंत्री के पद पर शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र व शिवेन्द्र सिंह को जिम्मेदारी
सौपी गई है।इसके अलावा मंत्री के रूप में प्रवीण दुबे, प्रदीप यादव, रवि सिंह, शिवम शुक्ला, स्वाति सिंह, गरिमा मौर्य, सर्वज्ञ सिंह व विपिन सिंह को नियुक्त किया गया है, जबकि कोषाध्यक्ष विनय निषाद बनाए गए हैं।महानगर मीडिया प्रभारी का दायित्व अमित कुमार मिश्र को दिया गया है,जबकि सह-प्रभारी के रूप में जय प्रकाश श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।कार्यालय प्रभारी व्यंकटेश नारायण मिश्र बनाए गए हैं।सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश कनौजिया व चंदन कसौरा तथा आईटी प्रमुख शुभम श्रीवास्तव व सह-आईटी प्रमुख ओमेश अग्रहरि को बनाया गया है।जिला कमेटी में उपाध्यक्ष के रूप में कृष्ण कुमार पाण्डेय ‘खुन्नू’, राम मोहन भारती, अखंड प्रताप सिंह,सरोज मिश्र, ऋषिकेश वर्मा,सुमन पासवान, लाल चन्द्र चौरेसिया व राजीव कुमार तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है।महामंत्री के रूप में अशोक कसौधन, राघवेन्द्र पाण्डेय व शिवानंद सिंह को नियुक्त किया गया है।जिला मंत्री के रूप में अशोक वर्मा,अनुज सिंह,तेज तिवारी, देवेंद्र सिंह, मंजू निषाद, वीरसेन काका, शांति देवी व अभिषेक यादव को दायित्व सौंपा गया है।जिला कोषाध्यक्ष के रूप में शेखर गुप्ता को बनाया गया है।जिला मीडिया प्रभारी सुशील मिश्र तथा सह प्रभारी पुष्कर मिश्र बनाए गए हैं।आईटी संयोजक अतुल मिश्र,सह संयोजक अजीत सिंह व दिवाकर पाण्डेय को जिम्मेदारी दी गई है।

