मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत 500 से अधिक किशोरियों ने निकाली पदयात्रा
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।एसएसपी डा0 गौरव ग्रोवर व मिशन शक्ति फेस 5 के नोडल प्रभारी व एसपी ग्रामीण बलवन्त चौधरी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें सुरक्षात्मक टिप्स भी दिए जा रहे हैं।इसी कड़ी में थाना तारुन क्षेत्र मे सीओ बीकापुर पियूष की देखरेख मे तथा प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय के कुशल नेतृत्व मे मिशन शक्ति फेज 05 द्वितीय चरण के तहत आरोही संस्थान की किशोरियों द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत थीम – सशक्त किशोरी, सशक्त समाज की ओर एक कदम थीम पर एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया।जिसमे लगभग 500 किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि
मिशन शक्ति फेज 5 नोडल प्रभारी व एसपी ग्रामीण बलवंत, पीयूष पाल (क्षेत्राधिकारी, बीकापुर), प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख तारुन सुशीला एवं डॉ. अंशुमान गुप्ता (सीएचसी अधीक्षक, तारुन) द्वारा हरी झंडी दिखाकर नन्सा बाजार से किया गया। जो नन्सा बाजार से करीब 07 किमी0 की पदयात्रा के दौरान रास्ते में ग्राम सहसीपुर में नूर मोहम्मद जी द्वारा किशोरियों के लिए जलपान की व्यवस्था कर स्वागत किया गया।थाना तारून परिसर में उक्त पदयात्रा का समापन हुआ।थाने के प्रवेश द्वार पर सीओ बीकापुर पियूष तथा प्रभारी निरीक्षक तारुन के नेतृत्व में थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा यात्रा में शामिल किशोरियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया ।
थाना तारून पर विशिष्ठ अतिथि व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आरोही संस्थान व थाना तारून की मिशन शक्ति टीम के सहकर्मीयों एवं बालिकाओं द्वारा भव्य संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयोजित कार्यक्रम में शालिनी द्वारा स्वागत गीत एवं एकता द्वारा मिशन शक्ति पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया गया साथ ही एक सशक्त नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जिसमें आरोही संस्थान की कोर पीयर लीडर फेलोज पिंकी, मौसम, शालिनी, सोनाली, अंशिका एवं अन्य किशोरियों ने भाग लिया।इसके अतिरिक्त किशोरियों द्वारा करियर गोल पर रोल प्ले प्रस्तुत किया गया तथा लक्ष्मी द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस मौके परमिशन शक्ति पेज 5 के नोएडा अधिकारी व एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, सीओ बीकापुर पियूष ने संयुक्त रुप से मौजूद बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा के विरुद्ध कानून और विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 181, 108, 1098, 112,1930) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी एवं क्षेत्रीय महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।तथा महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम में पानी संस्थान के विक्रम सिंह, युवा खुशहाली कार्यक्रम के साथी, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, अभिभावक एवं आरोही संस्थान के कोर एवं एसोसिएट पीयर लीडर फेलोज भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं एवं किशोरियों को मुख्य अतिथि एसपी ग्रामीण बलवंत लक्ष्मी, प्रेमलता, अनुष्का, शालू, अनन्या, मीनाक्षी एकता जिन्होंने समाज में खेल की दिशा में राष्ट्रीय स्तर, लोक नृत्य की दिशा राज्य स्तर पर तथा सामाजिक क्षेत्र में किशोरियों और महिलाओं को अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए उनको सम्मानित किया।इस मौके पर निरीक्षक अपराध शशिकान्त यादव थाना तारून,मिशन शक्ति टीम प्रभारी म0उ0नि0 ज्योति यादव थाना तारून, *(प्रभारी मिशन शक्ति टीम)
म0उ0नि0 ऐश्वर्या श्रीवास्तव थाना तारून,उ0नि0 रवि कुमार शर्मा थाना तारून,उ0नि0 रितेश सिंह थाना तारून,म0हे0का0 रीना यादव थाना तारून, अयोध्या,म0का0 मीना चौधरी थाना तारून, व का0 गम्भीर सिंह थाना तारून, मौजूद रहे।

