अयोध्या।अभी तक पिछले दिनों गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी की स्थिति चल रही थी।जहां मंगलवार को सुबह सिलेंडर पाने के लिये शशि गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं ने देवकाली बाईपास मार्ग को जाम किया था।वहीं मंगलवार की शाम को शहर के कई पेट्रोल टंकियों पर दो पहिया चार पहिया वाहनों की भीड़ देखी गई। क्योंकि इन वाहन चालकों के मन में उहाफोह की स्थिति थी कि कहीं ऐसा ना हो जाए कि आने वाले दिनों में पेट्रोल व डीजल का भी संकट का सामना करना पड़े।जिसको लेकर भारी संख्या में शहर के सिविल लाइन पर जहां एक पेट्रोल टंकी पर वाहन चालकों की भीड़ दिखी।वहीं किसी क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप बंद मिला वहां पर पता करने पर पेट्रोल पंप के कर्मियों ने कहा कि डीजल व पेट्रोल खत्म हो गया है जिसके चलते वही समीप स्थित पेट्रोल टंकी पर दो पहिया हुआ चार पहिया वाहन चालकों की भीड़ दिखी

