महिला थाना पुलिस कर्मियों ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओ को किया जागरुक
अयोध्या।चैत्र नवरात्रि के मौके पर एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर तथा मिशन शक्ति फेज 5 के नोडल प्रभारी व एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के निर्देश पर सभी थाना क्षेत्रों में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में मंगलवार को कोतवाली नगर क्षेत्र में महिला थानाध्यक्ष आशा शुक्ला की देखरेख मे महिला थाना में तैनात उप निरीक्षक सोनी, श्वेता राठौर व प्रिया ने गुलाब बाड़ी,जिला चिकित्सालय,जिला महिला चिकित्सालय के साथ-साथ अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर जाकर यह अभियान चलाते हुए महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने को कभी भी कमजोर ना समझे दुर्गा,चंडी,काली व लक्ष्मी के रूप में ही अपने को जाने।आप सभी को अपना अधिकार जानना चाहिए क्योंकि महिलाओं व बालिकाओं के लिए केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार एक से बढ़कर एक महत्वाकांक्षी योजनाएं चल रही है।उन्होंने कहा कि आप सभी अपने को अबला न समझ कर एक शक्ति का रूप माने।अपने चौमुखी विकास के साथ-साथ समाज में रहने वाले सामाजिक तत्वों के साथ-साथ कुरीतियों का भी डटकर मुकाबला करें।इस मौके पर उन्होंने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन एवं सुकन्या योजना ,बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और हेल्पलाइन नंबर के बारे में बालिकाओं /महिलाओं को जागरूक किया।महिला अपराध संबंधित अपराध के बारे मे अवगत कराया गया व उन्हें किसी भी प्रकार पुलिस सहायता हेतु विमेन पावर लाइन 1090, यूपी 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, साइबर अपराध 1930 के बारे में बताया गया।इस मौके महिला पुलिस उप निरीक्षक के अलावा पीआरडी गायत्री,वीरमती,माधुरी सहित अन्य महिला पुलिस कर्मी व महिलाए मौजूद रही।

