जनता दरबार में फरियादियों की समस्या सुनकर डीएम ने किया निस्तारण

जनता दरबार में फरियादियों की समस्या सुनकर डीएम ने किया निस्तारण

(डॉ अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।मंगलवार को डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस मौके पर उन्होंने गंभीरता पूर्वक उनकी समस्याओं को सुनते हुए कई समस्याओं का स्वयं समाधान किया और कुछ समस्याओं के समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जनता दरबार में अधिकतर मामले राजस्व, पुलिस, विकास कार्य, विद्युत, पेयजल, आवास एवं अन्य विभागों से संबंधित प्रकरण प्रमुख रूप से शामिल रहे।जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आए हुए फरियादियों के आए हुए फरियादियों के इस मौके पर शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बरती जाए।उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *