रामनगरी में विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 125 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चलाया बुलडोजर

रामनगरी में विकास प्राधिकरण ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 125 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चलाया बुलडोजर

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।रामनगरी में अनधिकृत निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया।मांझा बरेहटा क्षेत्र में करीब 125 बीघा भूमि पर बिना अनुमति किए जा रहे प्लॉटिंग कार्य को अयोध्या विकास प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया।इस दौरान मौके पर भारी मशीनरी और बुलडोजर की मदद से दीवारों और अन्य अस्थायी ढांचों को गिरा दिया गया। इस संबंध में अयोध्या विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित जमीन पर बिना किसी स्वीकृत लेआउट या नक्शे के प्लॉट काटे जा रहे थे। जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर बेचने की तैयारी चल रही थी।जो नियमों का सीधा उल्लंघन है।शिकायत और जांच के बाद इस मामले में जब अनियमितताएं सामने आईं,तो टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे निर्माण को जमींदोज कर दिया।जांच में यह भी सामने आया कि इस अवैध प्लॉटिंग में सहवाग यादव और राम जनम की भूमिका प्रमुख थी। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि बिना आधिकारिक अनुमति इस प्रकार का कोई भी निर्माण पूरी तरह गैरकानूनी है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।प्राधिकरण ने आम लोगों को भी सतर्क करते हुए अपील की है कि वे किसी भी जमीन की खरीद-फरोख्त करने से पहले उसकी वैधता जरूर जांच लें। बिना स्वीकृत लेआउट वाले प्लॉट खरीदने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, इसलिए केवल अधिकृत योजनाओं में ही निवेश करें। इस संबंध में प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि शहर में अनियोजित विकास और अवैध कब्जों पर रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आने वाले समय में भी ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखी जाएगी,ताकि सुनियोजित और व्यवस्थित विकास को सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *