अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
उत्तर प्रदेश कसौधन वैश्य महासभा के तत्वाधान में जिला कसौधन वैश्य महासभा अयोध्या का भव्य शपथ ग्रहण समारोह एवं नवनिर्वाचित पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह सुनिश्चित किया गया है।सूत्र के मुताबिक यह कार्यक्रम स्थल श्री गणपति गेस्ट हाउस नाका हनुमान गढ़ी फैजाबाद अयोध्या 18 सितंबर 2021 समय 11:00 बजे दिन शनिवार को आयोजित किया गया है।इस कार्यक्रम में विधायक से लेकर कई जिलों के चेयरमैन प्रदेश अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष कसौधन समाज की तमाम हस्तियां भाग लेंगे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कसौधन समाज के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बस्ती के पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा माननीय पवन कसौधन विशिष्ट अतिथि विधायक टांडा माननीय संजू देवी कसौधन ,फैजाबाद अयोध्या के पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, जिला बाराबंकी टिकैतनगर चेयरमैन जगदीश प्रसाद कसौधन, रुदौली फैजाबाद अयोध्या के पूर्व चेयरमैन पर अशोक कसौधन, जिला अयोध्या गोशाईगंज चेयरमैन रमेश चंद्र कसौधन( पप्पू) के साथ-साथ जिला एवं नगर ग्रामीण क्षेत्रों से कसौधन समाज के युवा कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

