शहर की कई कॉलोनियों में खाली पड़े जर्जर मकान अपराधियों के लिए बने हैं शरणागृह
इनके खिलाफ पुलिस चलाती है चेकिंग अभियान – सीओ सिटी
अयोध्या।शहर मे कई ऐसी कालोनियां मे मकानों के खाली होने और संबंधित मकान के स्वामियों द्वारा ध्यान न दिए जाने के चलते अधिकतर मकान जर्जर अवस्था में तब्दील हो चुके है।जो अपराधियों व आवंछनीय तत्वों के लिए शरणागृह बने हैं।देखा जाये तो इन खाली मकानों मे देर शाम से आवंछनीय व आपराधिक किस्म के लोग रुक कर आसामाजिक कार्य व अपराधिक घटनाओं से संबंधित योजनाए बनाते है।वहीं यहां पर रह रहे स्थानीय लोगों की माने तो इन जगहों पर कई तरह की आपराधिक तथा अनैतिक कार्य संबंधित मकान के स्वामियों के न रहने के चलते और खाली पड़े होने के कारण होते रहते हैं।जिसके चलते आसपास का माहौल खराब हो रहा है।देखा जाये तो शहर के अंजनी पुरम कॉलोनी, सरस्वती पुरम कॉलोनी,नहरबाग, रेलवे कॉलोनी,मोदहा,काशीराम कॉलोनी सहित अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा निर्मित कॉलोनियों के अलावा आवास विकास परिषद की कई ऐसी कालोनियां हैं जहां पर वर्षों से मकान खाली पड़े हैं। जो कि खड़हर के रूप में तब्दील हो गए हैं।वहीं शहर के कई ऐसे मोहल्ले भी हैं जहां पर इस तरह के मकान में आवांछनीय तत्व के लोग रहकर अपराधी गतिविधियों को अंजाम देते हैं।इसमें सबसे अधिक विकास प्राधिकरण की कई ऐसी कालोनियां हैं।जहां पर लोगों के नाम तो मकान आवंटित हो गया है लेकिन उसे मकान के स्वामी खुद न रहकर उसे खाली छोड़ दिए हैं जो जर्जर अवस्था में तब्दील हो चुका है और वहां पर को किसी के न रहने पर इस तरह के आवांछनीय तत्व अपना डेरा देर शाम से ही जमा लेते हैं।जिसके चलते वे आए दिन कोई ना कोई अपराधी गतिविधियां करते रहते हैं।इस संबंध में यहां के कई स्थानीय लोगों ने बताया कि जिसके चलते यहाँ पर रहने वाले निवासी अपने को भयभीत महसूस करते हैं। परंतु इस गंभीर समस्या पर इससे संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी चुप्पी साधे हुए हैं।जिसके चलते स्थानीय लोगों में इनके प्रति आक्रोश प्राप्त है।इस संबंध में सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि संबंधित क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक,थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी के माध्यम से इस तरह के मकान पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है और उस दौरान जो भी व्यक्ति अपराधिक गतिविधियों में पाया जाता है उसके खिलाफ पुलिसिया कार्यवाही भी की जाती है

