मिशन शक्ति’ के तहत सिग्नेचर कैंप आयोजित महिला सुरक्षा व जागरूकता का दिया संदेश

‘मिशन शक्ति’ के तहत सिग्नेचर कैंप आयोजित महिला सुरक्षा व जागरूकता का दिया संदेश

जौनपुर । यूपी के जौनपुर में पुलिस ने महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत कोतवाली परिसर के बाहर शुक्रवार को सिग्नेचर कैंप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भागीदारी करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि “नारी ही जगत जननी है और उसके बिना समाज की कल्पना अधूरी है।” उन्होंने बताया कि “वन गर्ल विद करेज इज अ रेवोल्यूशन” जैसे प्रेरक नारे के माध्यम से महिलाओं में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें सुरक्षा का भरोसा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का मुख्य लक्ष्य जनपद में महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा मनोरमा रामसूरत मौर्य द्वारा सिग्नेचर कर किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक श्रृष्टि जैन, प्रभारी कोतवाली विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
सिग्नेचर कैंप के माध्यम से पुलिस ने आमजन को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, जिससे महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *