राम नवमी पर सीएचसी रूदौली में गूंजी 7 बेटियों की किलकारी

राम नवमी पर सीएचसी रूदौली में गूंजी 7 बेटियों की किलकारी

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।चैत्र नवरात्रि और राम नवमी के पावन अवसर पर सीएचसी रूदौली से भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही दिन में 11 सुरक्षित प्रसव कराए गए, जिनमें 7 बेटियों ने जन्म लिया। वार्ड में गूंजती नन्हीं किलकारियों ने पूरे अस्पताल को खुशी और उत्साह से भर दिया।नवजात बेटियों को देखकर परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। किसी ने उन्हें ‘लक्ष्मी’ तो किसी ने ‘मां दुर्गा का रूप’ मानकर उनका स्वागत किया। हर जन्म के साथ अस्पताल का माहौल और अधिक भावुक होता गया।अधीक्षक डॉ. फातिमा हसन रिजवी के नेतृत्व में 9 सामान्य और 2 सिजेरियन प्रसव पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराए गए। उनकी देखरेख में चिकित्सकीय टीम ने हर मां और नवजात की सुरक्षा सुनिश्चित की।डॉ. फातिमा ने कहा कि हर सुरक्षित प्रसव एक नई जिंदगी की शुरुआत है। नवरात्रि में बेटियों का जन्म हमारे लिए आशीर्वाद समान है। सीएचसी रूदौली आज इलाज के साथ उम्मीद और संवेदनाओं का केंद्र बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *