आज उत्तर प्रदेश के विकास पथ पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ी, जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में तैयार हुआ यह अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट राज्य को वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए ‘नए उत्तर प्रदेश’ की उड़ान का प्रतीक बनेगा और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को गति देगा।
एयरपोर्ट की प्रमुख प्रारंभिक क्षमता लगभग 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष है। कार्गो क्षमता प्रारंभिक 2.5 लाख टन, आगे 15 लाख टन तक है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जनपद जौनपुर को भी अप्रत्यक्ष रूप से व्यापक लाभ प्राप्त होगा। जनपद के प्रमुख उत्पाद (ओडीओपी) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच मिलेगी, स्थानीय उद्योग/कृषि/सेवा क्षेत्र को नई गति मिलेगी, निवेश और औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि होगी, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बेहतर कनेक्टिविटी से पर्यटन एवं व्यापार को बढ़ावा मिलेगा
यह परियोजना समावेशी, संतुलित और तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह प्रदेश के हर जनपद को वैश्विक मंच से जोड़ते हुए ‘लोकल से ग्लोबल’ की अवधारणा को साकार करेगी।

