जौनपुर में SPEL कार्यक्रम का तीसरा चरण संपन्न

जौनपुर में SPEL कार्यक्रम का तीसरा चरण संपन्न

जौनपुर,30 मार्च। यूपी के जौनपुर में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित स्टूडेंट पुलिस एक्सपीरिएंशियल लर्निंग (SPEL) कार्यक्रम के तृतीय चरण का समापन 30 मार्च 2026 को हुआ। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन्स जौनपुर स्थित बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नियम एवं ग्रंथ लखनऊ, श्री राजेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी SPEL श्री गोल्डी गुप्ता, और वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनपदीय नोडल अधिकारी डॉ. सोमारु राम प्रजापति सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को SPEL कार्यक्रम के उद्देश्यों, संरचना और प्रशिक्षण प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही, उन्हें नशामुक्ति और दहेज प्रथा के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।

पुलिस अधीक्षक नियम एवं ग्रंथ लखनऊ, राजेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं के संज्ञानात्मक और लोक कौशल में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के भविष्य के लिए उपयोगी होगा और पुलिस के लिए भी युवा पीढ़ी में मित्र बनाने का अवसर प्रदान करेगा।

छात्रों को कानून और आपराधिक प्रक्रिया, आपराधिक अनुसंधान, यातायात नियंत्रण, साइबर अपराध, मानव तस्करी और कानून व्यवस्था जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम थाना लाइन बाजार, गौराबादशाहपुर और बक्शा से संचालित किया गया था। कार्यक्रम का समापन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अवधेश कुमार मौर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यदुवंश कुमार यादव, डॉ. अवधेश कुमार मौर्य, डॉ. राजेश कुमार तिवारी, डॉ. अभिषेक कुमार कौशिक, डॉ. चंद्राम्बुज कश्यप सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *