ट्रैक्टर ट्राली व बोलेरो की टक्कर मे दो की मौके पर मौत

ट्रैक्टर ट्राली व बोलेरो की टक्कर मे दो की मौके पर मौत

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।जिले के थाना गोसाईगंज क्षेत्र के पकरेला ग्राम सभा में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।सड़क किनारे खड़ी मोरंग लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत या सुरक्षा इंतजाम के खड़ी थी।इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो वाहन आकर ट्राली से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के पीछे आ रही एक अन्य कार भी अनियंत्रित होकर उसी ट्राली में जा घुसी, जिससे हादसा और भयावह हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत राहत और बचाव के लिए दौड़े, लेकिन तब तक दो लोगों की जान जा चुकी थी।हादसे में मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, जिससे क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। बिना संकेत के सड़क पर खड़े भारी वाहन न केवल नियमों का उल्लंघन करते हैं, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बन जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *