विजमोनी शाखा का वाइस प्रेसिडेंट ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया शुभारम्भ
अयोध्या।मंगलवार को शहर के राम पथ मार्ग पर स्थित नियावा में विजमोनी शाखा का उद्घाटन वाइस प्रेसिडेंट और जोनल हेड ईस्ट इंडिया आशुतोष कुमार तथा रीजनल हेड उत्तर प्रदेश रोहित कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट और जोनल हेड ईस्ट इंडिया आशुतोष कुमार ने बताया देश भर में इसकी साढे 300 शाखाएं हैं।बताया कि यह शाखा इस क्षेत्र की जरूरतमंद लोगों को जरूरत पड़ने पर निर्बाध विदेशी मुद्रा विनिमय,त्वरित अंतरराष्ट्रीय मनी ट्रांसफर, विदेश मे धन भेजना,बहु मुद्रा यात्रा कार्ड,डिजिटल भुगतान,गोल्ड लोन जैसी कई सेवाओं को प्रदान करेगी। बताया कि अयोध्या विश्व के नक्शे पर है और यहां पर भारी संख्या में विदेशी पर्यटक भी आते हैं।इन विदेशी पर्यटकों को भी इस शाखा से काफी लाभ मिलेगा। इस मौके पर उन्होंने स्कूल ही बच्चों को बैग किट भी दिया। बताया कि हमारी शाखा इसके साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र के विकास के लिए भी बीच-बीच में कार्य करती रहती है जो कि अयोध्या में भी करेगी। इस मौके पर शाखा हेड अभय प्रताप सिंह के अलावा अन्य कई इस शाखा से कर्मी मौजूद रहे।

