जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का हुआ शुभारम्भ

(ब्यूरो चीफ राजेश श्रीवास्तव)

अयोध्या।बुधवार को जनपद अयोध्या में जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या कृष्ण कुमार सिंह की उपस्थिति में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चंद्र के नेतृत्व में मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया।इस कार्यक्रम के तहत कक्षा 1 में नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत मुख्य अतिथि महापौर गिरीश पति त्रिपाठी व अन्य प्रतिनिधियों द्वारा किया गया । इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय डाभासेमर की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लाल चन्द्र ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि नए सत्र में 1 अप्रैल से सभी विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान का कार्यक्रम पूरी गति के साथ चलाया जाए।मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने शिक्षकों को विस्तार से बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उनकी उपस्थिति एवं ठहराव पर चर्चा की । महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों को प्रेरित किया कि वह अपने विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन कराया जाना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर जनपद अयोध्या के एसआरजी डॉ अम्बिकेश त्रिपाठी द्वारा निपुण भारत मिशन की संकल्पना , महत्व और सभी बच्चों की कक्षा के अनुरूप दक्षता हासिल करने के विषय में विस्तार से बताया गया।मुख्य अतिथि द्वारा कक्षा 1से कक्षा 8तकके बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया ।इस अवसर पर जनपद के सभी विकासखंड के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन , खंड शिक्षा अधिकारी मया राजेश सिंह , जनपद के एसआरजी अमित कुमार मिश्रा व सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अंत में सभी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी मया राजेश सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का शानदार संचालन आदर्श शिक्षक सड़क ए हुसैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन अंकुर सिंह, जिला समन्वयक प्रशिक्षण आदर्श सिंह, जिला समन्वयक निर्माण गिरिजा शंकर पांडेय, जिला समन्वयक बालिका भास्कर सिंह, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शिवाकांत द्विवेदी जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *