भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक,संगठन विस्तार जनसंपर्क और चुनावों पर हुई चर्चा

भाजपा जिला पदाधिकारियों की बैठक,संगठन विस्तार जनसंपर्क और चुनावों पर हुई चर्चा

जौनपुर ,04 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर नए पदाधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद वंदे मातरम गीत गाया गया।

जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने उपस्थित जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों का एक-दूसरे से परिचय कराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह केवल एक औपचारिक परिचय का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह संगठन की शक्ति, एकता और हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर है।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, सोशल मीडिया की भूमिका और जनसंपर्क कार्यक्रमों सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया गया और लक्ष्य निर्धारित किए गए। अंत में, सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रही और आगामी गतिविधियों के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि हमारी सरकार ने विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। हमें इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है, साथ ही जनता की समस्याओं को भी गंभीरता से सुनकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है।

शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने कहा कि इस परिचय बैठक का उद्देश्य केवल एक-दूसरे को जानना नहीं, बल्कि एक मजबूत टीम के रूप में कार्य करने का संकल्प लेना है। हमें आपसी समन्वय, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

एमएलसी बृजेश सिंह ‘प्रिंसु’ ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने तथा जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *