वरिष्ठ पत्रकार मंजर मेहंदी किए गए सुपुर्दे खाक
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।उर्दू के जाने माने चेहरे और वरिष्ठ पत्रकार रंग कर्मी साहित्यकार रहे मंज़र मेहंदी को आज वजीरगंज मौलवीबाग कब्रिस्तान में दफ्न किया गया उनकी नमाज़े जनाज़ा इमामबाड़ा परिसर में 10 बजे अदा कराई गई जहां से उनके पार्थिव शरीर को वजीरगंज के मौलवी कब्रिस्तान में दफ्न किया गया उनके आखिरी सफर में बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए और उनको उनके मंजिल तक पहुंचाया गया ! कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष फुलावर नकवी.भदरसा नगर पालिका चेयर मैन मोहम्मद राशिद .इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेशनल असिस्टेंट सेक्रेटरी डॉक्टर नजमुल हसन गनी.ताजिया दरान कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुनीर आब्दी, वरिष्ठ पत्रकार अलमदार आब्दी.वसीका अरबी कॉलेज के प्रिंसिपल मौलाना मोहम्मद मोहसिन.मौलाना हैदर अब्बास.मौलाना मोहम्मद आज़िम बाकरी .जामा मस्जिद इमामबाड़ा के इमाम जाफर रजा़ आब्दी.मौलाना नदीम रजा़ जै़दी .सांसद प्रतिनिधि सपा नेता हामिद जाफर मीसम.सपा नेता हसन इकबाल.पूर्व सभासद वसी हैदर गुड्डू .सपा नेता सफ्फन शायरे अहले बैत चंदन सानेहाल सहित उनके अज़ीज़ो अकारिब उनके जनाजे में शामिल हुए

