बैठक के प्रारंभ में उपस्थित समस्त अतिथिगण का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं इत्र भेंट कर किया गया।

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति “दिशा” की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में मा० सांसद जौनपुर श्री बाबू सिंह कुशवाहा जी की अध्यक्षता एवं सह-अध्यक्ष मा० सांसद मछलीशहर सुश्री प्रिया सरोज एवं सह-अध्यक्ष श्रीमती सीमा द्विवेदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक के प्रारंभ में उपस्थित समस्त अतिथिगण का स्वागत पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्रम एवं इत्र भेंट कर किया गया।
बैठक के दौरान मा० अध्यक्ष जी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि पिछले वित्तीय वर्ष में बनाए गए राशन कार्डों के सापेक्ष राशन वितरण कि सूची जनप्रतिनिधिगण को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राशन वितरण में घटतौली की शिकायतें न हों तथा पात्र लाभार्थियों का नाम राशन कार्ड सूची से किसी भी स्थिति में न काटा जाए।
जिला प्रोबेशन अधिकारी से “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ“ योजना अंतर्गत आवंटित धनराशि, व्यय, जन जागरूकता अभियान आदि के संदर्भ में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को भी जन जागरूकता कार्यक्रम से जोड़ा जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। योजनांतर्गत जनपद को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर जिलाधिकारी को बधाई दी गई।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम योजना के संदर्भ में जानकारी लेते हुए समिति द्वारा समाज कल्याण अधिकारी से चयनित ग्रामों की उपलब्ध कराने को कहा गया।
इसके साथ ही अवैध खनन, माइन मित्र पोर्टल के संबंध में जानकारी लेते हुए पोर्टल के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए गए। अवैध रूप से पेड़ों की कटाई के प्रकरण में डीएफओ को निर्देश दिया गया कि कोई भी व्यक्ति यदि व्यक्तिगत रूप से अपने जमीन पर पेड़ की कटाई कर रहा है, ऐसे में अनावश्यक रूप से उसे परेशान ना किया जाए।
मा० विधायक शाहगंज द्वारा अवगत कराया गया कि पिलकिछा घाट पर बालू का अवैध खनन किया जा रहा है, जिस पर निर्देशित किया गया कि सर्वे कराकर पट्टा खनन क्षेत्र घोषित कराने की कार्यवाही की जाए। पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा आश्वस्त कराया गया कि जांच कर अभियान चलाकर अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
रेलवे के वरिष्ठ मंडल अभियंता से रेलवे के अंतर्गत चल रही परियोजनाओं की जानकारी ली गई। तथ्यपरक जानकारी न होने पर समिति द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई।
मा० विधायक बदलापुर द्वारा अवगत कराया गया कि बदलापुर के श्रीकृष्ण नगर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर में सेतु निगम द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है, किंतु रेलवे विभाग द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है। इस पर संबंधित उच्च अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर अवगत कराने के निर्देश दिए गए।माननीय अध्यक्ष जी ने निर्देशित किया कि जहां-जहां पर अंडरपास की जरूरत हो वहां अंडरपास बनवाने हेतु प्रस्ताव दिए जाएं।
एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय राजमार्गो पर गलत साइनेज बोर्ड हटवाए जाएं, अवैध कट बंद किए जाएं तथा दुर्घटना बाहुल्य स्थलों पर रंबल स्ट्रिप्स लगवाए जाएं। इसके साथ ही मडियाहू बाईपास, मुंगरा बादशाहपुर बाईपास, आरओबी के प्रस्ताव की जानकारी ली गई।
जौनपुर सुल्तानपुर टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों के द्वारा अशिष्टता की शिकायत पर एनएचएआइ के अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन पर प्रभावी कार्यवाही की जाए तथा लोगों के साथ मृदुल व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही ब्लैक स्पॉट के पहचान हेतु सर्वे के संबंध में जानकारी लेते हुए सुरक्षात्मक उपाय के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना अंतर्गत लाभार्थियों के संदर्भ में जानकारी ली गई।
बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए मा0 अध्यक्ष जी के द्वारा आरटीई योजनार्तगत लाभाथियों के संख्या के सम्बन्ध में जनाकारी प्राप्त की गयी। उन्होने निर्देश दिया बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में मा0 सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा विद्यालयों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों को हटाने की कार्यवाही की जाए। मा० विधायक मछलीशहर द्वारा मिड-डे मील में प्रोटीन युक्त भोजन उपलब्ध कराने का सुझाव दिया गया। माननीय अध्यक्ष जी द्वारा मिड डे मील अंतर्गत प्रोटीन युक्त भोजन बच्चों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
मा0 अध्यक्ष जी के द्वारा निर्देश दिये गये कि पीडब्लयूडी के अर्न्तगत जितनी भी सडके बनायी गयी उनमे शासनादेश के अनुसार सम्बन्धित विधायक और मा0 सांसद का नाम शिलापटट पर लिखवाने के लिखे जाएं। पीडब्लूडी द्वारा निर्मित सड़क के संबंध में समिति बनाकर जांच भी कराई जाए।
उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया गया कि बीजो का वितरण कैम्प लगाकर किया जाए इसके साथ ही धान रोपाई के दृष्टिगत बीज और उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिये गये। समिति द्वारा ई- राष्ट्रीय कृषि बाजार पर कुल कितने किसान पंजीकृत है इसके संदर्भ में जानकारी मांगी गई।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान मा0 विधायक बदलापुर ने सीएचसी बदलापुर में एक्सरे मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दियें। जनपद के सभी सामुदायिक केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर साफ-सफाई कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मीरगंज पीएचसी पर बाउंड्रीवाल, और डिजीटल एक्सरे मशीन उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्देश दिया गया।
मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 3500 से अधिक ओपीडी देखे जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
मा0 अध्यक्ष जी के समक्ष उपस्थित जनप्रतिनिधिगण द्वारा अवगत कराया गया कि प्रायः जेसीज चौराहे पर प्राइवेट बसों के खडे़ होने के वजह से जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसे व्यवस्थित कराने के निर्देश मा0 अध्यक्ष जी द्वारा दिये गये।
उन्होने अधिशासी अधिकारी को विद्युत विभाग से समन्वय करते हुए जेसीज चौराहे से वाजिदपुर तक स्ट्रीट लाइट लगाये जाने हेतु निर्देश दिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित किया जाए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों की तरफ से समिति को आश्वस्त कराया कि जो भी निर्देश मा0 अध्यक्ष जी के द्वारा दिये गये उनका शत प्रतिशत पालन कराते हुए अवगत कराया जाएगा।
इस अवसर पर मा० विधायक जफराबाद श्री जगदीश नारायण राय, शाहगंज श्री रमेश सिंह, मड़ियाहूं डा० आर.के. पटेल, मछलीशहर श्रीमती डा0 रागिनी सोनकर, मल्हनी श्री लकी यादव, बदलापुर श्री रमेश चन्द्र मिश्र, केराकत श्री तूफानी सरोज, मुगराबादशाहपुर श्री पंकज पटेल, एमएलसी श्री बृजेश सिंह प्रिन्सु, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर श्रीमती मनोरमा मौर्य, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, परियोजना निदेशक के.के. पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ब्लॉक प्रमुखगण उपस्थित रहे।
———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *