ब्यूरो चीफ/सत्य प्रकाश उपाध्याय
नोएडा : नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) में हाईराइज सोसायटियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर 5 से 7 अप्रैल तक तीन दिवसीय विशेष सुरक्षा ऑडिट अभियान चलाया जाएगा।
इस अभियान के तहत 400 से अधिक सोसायटियों में सिक्योरिटी गार्ड्स का वेरिफिकेशन, विज़िटर एंट्री सिस्टम, CCTV कैमरों की स्थिति, नाइट सिक्योरिटी और समग्र सुरक्षा इंतजामों की जांच की जाएगी।
आरडब्ल्यूए, एओए और सिक्योरिटी एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर यह ऑडिट किया जाएगा। किसी भी तरह की कमी मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और तुरंत सुधार सुनिश्चित कराया जाएगा।
पुलिस ने निवासियों से भी अपील की है कि वे किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि संभावित घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।

