खौफनाक वारदात- दिल्ली के सुल्तानपुरी में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या:
दिल्ली ब्यूरो चीफ: पी अस्थाना
दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पुरानी रंजिश ने एक नाबालिग की जान ले ली। मामूली विवाद से शुरू हुआ यह मामला खून-खराबे में बदल गया और एक परिवार की दुनिया उजड़ गई। दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हमले के बाद घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। बताया जा रहा है कि यह कोई अचानक हुआ विवाद नहीं था, बल्कि पुरानी रंजिश का मामला है। मृतक के भाई मोहित ने आरोप लगाया कि उसके भाई रोहन को पहले से ही निशाना बनाया जा रहा था। मोहित के मुताबिक, आरोपी लड़का पहले भी करीब 6 महीने पहले रोहन पर चाकू से हमला कर चुका था, लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था और सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

