अयोध्या प्रयागराज हाईवे बनेगा कंट्रोल ग्रीन फील्ड,जिले के 51 गांवों के किसानों की जाएगी भूमि
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।प्रतापगढ़-अयोध्या खंड पर नव प्रस्तावित हाई स्पीड एक्सेस कंट्रोल ग्रीन फील्ड कारिडोर की अधिसूचना केंद्र सरकार ने जारी कर दिया।जारी अधिसूचना के अनुसार यह सिक्स लेन का होगा।जिले में सदर, सोहावल व बीकापुर तहसील के 51 गांवों के किसानों की भूमि इसके निर्माण में जाना है। भूमि अर्जन की जारी अधिसूचना में अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति को सौंपा गया है।एडीएम भूमि अध्याप्ति कौशल किशोर ऐसी किसी अधिसूचना से अनभिज्ञता जताते हैं।जारी अधिसूचना में सक्षम अधिकारी के कालम एडीएम भूमि अध्याप्ति अयोध्या का लिखा है।सदर तहसील के छह व सोहावल तहसील के पांच राजस्व ग्राम के किसानों की जमीन सिक्स लेन के निर्माण में जाना है। सदर तहसील की बरौली, शिवदासपुर, भदोखर, सुक्खापुर इटौरा, नारायनपुर व अकवारा, सोहावल तहसील के पांच राजस्व ग्रामों में खानपुर मसौधा, धर्मदासपुर, अबनपुर सरोहा, पलिया रिसाली व मधुपुर के अलावा बीकापुर तहसील क्षेत्र के चालीस गांवो के किसानों की भूमि का अब अधिग्रहण होना है।बीकापुर के 40 गांवों में भावापुर, जेरूवा, शेरपुर, हरिदासपुर, बबुरिहाकौंधा,जैनपुर, पातुपुर, गुंधौर, वासुदेवपुर, तोरोमाफी, मलिकपुर, उमरी, मानापुर, करनपुर, बसंतपुर, दुवांवा, पूरे लाला किलहना, रूपीपुर, बझना, गोविंदपुर, भवनाथपुर, प्रानपुर, गंड़ई, खजुरहट, प्रतापपुर, बरहुपुर, भैरवपुर टिकरा, नुवावा, बैदरा, रामनगर परोमा, माझा सोनौरा, बैतीकला, तारडीह, इछौरी, बीकापुर, रंडौली, पश्चिमपाली, चौरे चंदौली, कुरेभार रतनपुर, तेंदुआ, नंदरौली व शाहापारा के गांव शामिल हैं।

