सीवर लाइन के नाम पर कार्यदाई संस्था द्वारा शहर के कई गलियों मे खोदे गये गड्ढे की चपेट मे आकर लोग हो रहे चोटिल
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।इस समय नगर निगम के अधिकतर मोहल्ले व कॉलोनियों की सड़कों व गलियों मे सीवर लाइन की पाइप डालने के नाम पर गड्ढे तो खोद कर देते हैं लेकिन सीवर लाइन डालने के बाद संबंधित कार्यदायी संस्था ना तो उन गड्डो को समतल करने की जरूरत समझते हैं और ना ही पहले जैसे सड़क को पुनः निर्माण करने की कवायद करते हैं।जिसके चलते इन मोहल्ले व कॉलोनियों के लोगो को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इधर से गुजरने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन चालक भी इन गड्ढे में आकर गिरकर चोटिल भी होते हैं। परंतु इस गंभीर समस्या पर निर्माण करने वाले कार्यकारी संस्थान कोई ध्यान नहीं दे रही।बताते चलें कि शहर के अश्विनी परम कॉलोनी, वजीरगंज,हैदरगंज, शक्ति नगर कॉलोनी,कसाबबाडा,रिकाबगंज,राठहवेली,कश्मीरी मोहल्ला, साहबगंज, बेनीगंज शाहजहांपुर सहित कई मोहल्ले और कालोनियां है।जहां पर कार्यकारी संस्था द्वारा सिविल लाइन की पाइप बिछाने के नाम पर बड़े-बड़े गड्ढे तो कर देते हैं लेकिन सड.क समतल करने और पहले जैसी सड़क बनाने की कोशिश नहीं करते हैं।इधर से गुजरने वाले छोटे-छोटे बच्चे स्कूली वाहन चालक,दो पहिया वाहन चालक चार पहिया वाहन चालक ई रिक्शा सहित अन्य वाहन इन गड्ढे में गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं।परंतु इस गंभीर समस्या पर किस संबंध कार्यकारी संस्था कोई ध्यान नहीं दे रही है।इस गंभीर समस्या पर नगर निगम के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि यह बहुत ही गंभीर समस्या है क्योंकि काम करनी से पूर्व संबंधित कार्यकारी संस्थान का यह दायित्व रहता है और उन्हें स्वीकृत करना रहता है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद उन्हें जैसे पाइपलाइन बिछाने से पहले सड़क मिली थी उसी तरीके से पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क को बनवाना पड़ेगा फिलहाल उन्होंने इस संबंध में जांच करवाने की बात कही
है।

