Trailblazers Inspiring women of India, (ट्रेंलब्लेजर्स इन्सपाइरिंग वोमेन ऑफ इंडिया) -डॉ सोनम झा, असिस्टेंट प्रोफेसर पूर्वांचल विश्वविद्यालय
दैनिक देश की उपासना ब्यूरो
जौनपुर: वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर अप्लिकेशन विभाग द्वारा लिखित, ऑरेंज पब्लिकेशंन्स द्वारा प्रकाशित पुस्तक का विमोचन प्रो वंदना सिंह कुलपति, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा किया गया, इस पुस्तक में रानी दूर्गावती, मैत्रेयी, गार्गी वाचकनवी, चॉद बीबी, अहिल्याबाई, रजिया सुल्तान, मीराबाई, इंदरा गॉंधी, कल्पना चावला, मैरी कॉम, किरण बेदी एवं मदर टेरेसा जैसी महान विभूतियों के जीवन चरित्र एवं संघर्षों को वर्णित किया गया है, जो आज की पीढ़ी को सशक्त बनाने में कारगर साबित होगी और सशक्त समाज में नारी के योगदान को बढ़ावा देगी।संकायाध्यक्ष प्रो सौरभ पाल, विभागाध्यक्ष प्रो नूपुर गोयल, डॉ विकास चौरसिया,रिचा सिंह, प्रियंका जायसवाल उपस्थित रहे।

