अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन आयोजित

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन आयोजित

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद अवध प्रांत के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल बीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मां श्री महाकाली विद्यालय इंटर कॉलेज नीलमथा लखनऊ में विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर भवानी दत्त भट्ट जी के सौजन्य से कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि मेजर जनरल संजीव डोगरा की गरोलीमामई उपस्थित रही। इस समारोह में विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर भवानी दत्त भट्ट जी ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के सदस्यों एवं पदाधिकारियों को आमंत्रित किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की तरफ से ऑनरेरी कैप्टन शत्रुघ्न सिंह वीर चक्र के साथ अवध प्रांत महासचिव सूबेदार मेजर बी एल वर्मा, प्रांत कोषाध्यक्ष नायब सूबेदार अशोक कुमार पांडे जी, प्रान्त सचिव सूबेदार मेजर राजीव द्विवेदी, ऑनरेरी कैप्टन चामू सिंह टाकुली, सूबेदार मेजर पी सुरेश कुमार, सूबेदार मेजर बरमेश्वर सिंह, उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन की तरफ से सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों का माल्यार्पण करके अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर विशेष रूप से सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ऑनरेरी कैप्टन शत्रुघ्न सिंह वीर चक्र ने कारगिल युद्ध की संक्षिप वीरगाथा प्रस्तुत की। जिसे सुनकर उपस्थित बच्चों में जोश भर गया। सभागार में उपस्थित जन समूह ने करतल ध्वनि से सेना के रणबाकुरों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
निश्चित रूप से विद्यालय जैसे संस्थानों द्वारा सैनिकों और सेना के प्रति सम्मान की भावना में ऐसे समारोहों का आयोजन करना एक सकारात्मक पहल है।
जयहिंद वंदे मातरम्।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *