अखिलेश यादव दो मुंह वाला नेता है: ओमप्रकाश राजभर

ब्यूरो प्रमुख विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

जौनपुर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जौनपुर के सितमसराय में पत्रकारों से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो मुंहवाला वाला नेता करार दिया है। यहीं नहीं उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को कहा ये पार्टी को आगे नहीं ले जा पाएगी।समाजवादी पार्टी की हालत है उसमें दो धड़ है। एक धड़ चाहता है समाजवादी चुनाव जीते है। जबकि दूसरा धड़ बीजेपी को जिताने के लिए और समाजवादी पार्टी को हराने में जुटा हुआ है।अखिलेश यादव अपरिपक्व नेता है। इसलिए हमसे उनकी नहीं बनती है। समाजवादी पार्टी के नेता सिंबल हमारा लेकर चलता है नेता सपा का है। 2024 में कौन प्रधानमंत्री बनेगा इसमें कहा कि अभी कोई लड़ाई नहीं है।
राहुल गांधी के सवाल पर प्रकाश राजभर ने चुप्पी साध लिया। जबकि अखिलेश यादव को लेकर खुलकर बयान दिए। आगामी निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि सुहेलदेव पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है फिलहाल भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा यह उनके लिए कोई फिट नेता नहीं बैठता है यह कहना है ओमप्रकाश राजभर का।जौनपुर के सितम सराय में आयोजित पार्टी द्वारा एक रैली को संबोधित करने से पूर्व ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बातचीत किया।उत्तर प्रदेश के उद्योगपतियों और किसानों को लेकर भी उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार बड़े उद्योगपतियों को डिफाल्टर दिखाकर उनके कर्ज माफ कर रही है उसी प्रकार गरीब किसानों और घरेलू बिजली का उपयोग करने वाले छोटे लोगों का भी बिल माफ करना।
अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान की इस समय पुलिस की आय दुगनी हो गई है इस पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश के सरकार क्या कमी थी उस समय पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर शिवपाल यादव उनका भी बयान था कि उतना नमक खाई है कि जितने में काम चल जाए भ्रष्टाचार 140 करोड़ की आबादी है जिसमें से 135 करोड़ लोगों के ब्लड में भ्रष्टाचार है जब तक इसे रिफाइंड करने के लिए मशीन नहीं आएगी तब तक इसको कोई रोक नहीं सकता है।अतीक और मुख्तार पर हो रही कार्रवाई पर अखिलेश यादव ने कहा कि लिस्ट बनाकर कार्रवाई हो इस पर ओमप्रकाश राजभर ने कि उन्होंने अपनी सरकार में लिस्ट क्यों नहीं बनाया वह भी 5 साल मुख्यमंत्री रहे। आज भीख क्यों मांग रहे हैं जब मालिक थे तो उन्हें करना चाहिए था लोकसभा का चुनाव आएगा तब विचार किया जाएगा कौन सा गठबंधन है अभी लोग इधर-उधर हाथ-पांव मार रहे हैं हम अपनी पार्टी के 6 विधायक हैं 6 विधायक दल के नेता हैं हम जब मंत्रियों से नहीं मिलेंगे तो समाज की समस्या का समाधान कैसे करेंगे ।
अखिलेश यादव हाईकोर्ट गए थे निकाय चुनाव के लिए हाईकोर्ट सुप्रीम कोर्ट से आदेश आया है। अब अखिलेश कह रहे हैं बूथ स्तर पर संगठन बनाएंगे 10 दिन बाद अधिसूचना जारी हो जाएगी तो वह कहां जाएंगे सड़क पर बनाएंगे की टीवी में बनाएंगे कैसे चुनाव लड़ेंगे किस के बल पर चुनाव लड़ेंगे हम लोग 20 सालों से गांव-गांव पूछो तो घूम रहे हैं हमें अभी उसमें 80 पर्सेंट की सफलता नहीं मिली है और यह 10 दिन में पूरे प्रदेश का संगठन बनाकर चुनाव लड़ जायेंगे मुसलमान भी समझ गया है कि यह डलवा के हमको वोट ले रहे हैं यह है मुसलमान यह सपा को वोट देते हैं चार बार सपा की सरकार में कितना विकास हुई की आजादी के बाद मुसलमान नौकरी में 34 पर्सेंट बचा है इन लोगों ने इतना विकास किया कि इस समय मात्र एक परसेंट भी नहीं मुसलमान नौकरी में है ऐसे में क्या मुसलमानों का साथ देंगे जब वह मुसलमानों के नहीं हुए तो हम लोगों क्या होंगे और राहुल गांधी के मामले पर उन्होंने कहा कि संविधान विरोधी गतिविधि में उनके खिलाफ मुकदमा होना चाहिए सब लोगों ने शपथ लिया है संविधान में सभी धर्मों के लिए धर्मनिरपेक्षता की बात किया गया है सभी को अपने हिसाब से पूजा-पाठ रहने का अधिकार है जिसकी सरकार दिल्ली में रहती है ईडी सीबीआई उसके जेब में रहते हैं वह जो चाहे वह करवाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *