अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग में पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

पाली हरदोई नगर के पेट्रोल पंप के पीछे शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से एक झोपड़ी में आग लग जाने से आठ घर आग की चपेट में आ गये। घरों में रखा खाने- पीने का सामान व बकरी आदि चीजें जलकर राख हो गई। वहीं आग पर आस-पड़ोस के लोगों के काफी प्रयास से आग पर काबू पाया गया। वहीं प्रशासन को सूचना मिली तो प्रशासन के भी लोग रात को ही मौके पर पहुंचे। जब तक आग पर काबू पा लिया गया था। वही जब नगर की समाज सेविका शमा परवीन शांह को जानकारी मिली कि गरीब लोगों के घरों में अचानक आग लग गई। उनके घरों पर खाने का सामान व कपड़े जलकर राख हो गये।घर के लोग भूख से परेशान हैं तो उन्होंने शनिवार सुबह को आनन-फानन में बाजार से खाने वाली सामग्री व कपड़े आदि चीजें मंगवा कर अपने पुत्र के साथ मौके पर पहुंचकर आग से पीड़ित अख्तर अली, सलीम अली, हसन, जुबेर, मासीना आदि लोगों को जरूरी सामान उपहार स्वरूप भेंट किया साथ ही उन्होंने कहा कि आग से पीड़ित लोगों को किसी प्रकार की समस्या हो तो उन्हें फोन से सूचना दें उस समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगी ।उन्होंने नगर के समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे मौकों पर पीड़ित परिवारों का सहयोग करें, इनका सहयोग करने से यही सच्ची मानव सेवा होती है। इस मौके पर अनस, जुबेर, अफसाना सिद्दीकी, साहिल खान, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *