अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत की हुई बैठक
अधिवक्ता परिषद अवध प्रांत जिला इकाई की एक बैठक कचहरी स्थित सेनानी भवन मे आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष अरविंद कौल ने की और संचालन परिषद के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने किया, बैठक में अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के 35वें स्थापना दिवस सेवा सप्ताह पखवारा कार्यक्रम करने की योजना बनाई गई, जो की 7 सितंबर से आरंभ होकर 12 सितंबर तक चलेगा, जिसमें प्रमुख रूप से जेल में बंद विचाराधीन कैदियों से मुलाकात, वृद्धावस्था आश्रम में जाकर लोगों से मिलना, कचहरी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम ,रक्तदान शिविर का आयोजन एवं चिकित्सासीय कैंप लगाकर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई ,बैठक में प्रमुख रूप से अधिवक्ता परिषद के महामंत्री रत्नेश सिंह ,उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ,अजय प्रताप सिंह, अनीता पाठक, दीप्ति पांडे, वर्षा , बबीता मौर्य, राधा रमन सिंह एवं वरिष्ठ अधिवक्ता संजय रस्तोगी शामिल रहे।

