अनियंत्रित डीसीएम दुकान से भिड़ी,तीन घायल
अयोध्या।जिले के कोतवाली अयोध्या दर्शन नगर बाजार में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया।बताते चले कि डीजे लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। यह घटना रात लगभग 1:00 बजे की बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार डीसीएम अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे दुकान में घुस गई।हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास मौजूद लोगों में घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन का नंबर यूपी 45 एफ 1067 है, जिस पर “हैप्पी टांडा” नाम का डीजे लगा हुआ था। यह वाहन फैजाबाद से अकबरपुर की ओर जा रहा था।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

