संवाददाता प्रवीण सिंह चंदेल कानपुर नगर
आज 08:12 को कानपुर गायनी फोरम, ने राष्ट्रीय गायनी फोरम के साथ मिलकर एक प्रेस वार्ता होटल प्रीटीन्स जीटी रोड में की गई जिसमें डॉ कंचन शर्मा बताया के सुबह 10 बजे से 01 बजे तक अपर इंडिया जच्चा बच्चा अस्पताल में निःशुल्क चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें विभागाध्यक्ष डॉ० नीना गुप्ता, अध्यक्ष डॉ० कषा इनका सचिव डॉ० कंचन शर्मा व महिला सशक्तिकरण की अध्यक्ष मो० डॉ० मीरा अग्निहोत्री तथा किरन पाण्डेय व अन्य स्त्रीरोग विशेषज्ञ थे। कैम्प में हीमोग्लोबिन, सुगर व थायराइड की जाँच रेड क्लीफ लैब द्वारा निःशुल्क की गई थी।
हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के स्वप्न पोषण युक्त और एनीमिया मुक्त भारत को पूरा करने के लिए FOGSI डॉ० ऋषिकेश पाई की अध्यक्षता में नारी स्वास्थ्य आन्दोलन यात्रा एनीमिया नेशनल राईड कार्यक्रम आयोजित किया गया।
खून की कमी अर्थात् एनीमिया हमारे देश के बच्चों, लड़कियों और महिलाओं की बृहद समस्या है लगभग 55-60 प्रतिशत महिलाएं इससे प्रभावित है। इसके कारण कमजोरी, सॉस फूलना, गर्भपात बांझपन, गर्भावस्था में गर्भस्थ शिशु का कम विकास होना समय पूर्व प्रसव, बच्चों में खूनकी कमी आदि जैसी समस्यायें हो सकती है। हमारा संगठन FOGSI कानपुर ऑब्स और गाइनी सोसायटी के सहयोग से एनीमिया के प्रति जागरूकता एवं इसकी रोकथाम एवं निदान और निवारण के लिए देशव्यापी आंदोलन कर रहा है,यह एक यात्रा के रूप में ऋषिकेश से शुरू होकर गंगानगर बंगाल में समाप्त होगी,, डॉ कंचन शर्मा व अध्यक्ष डॉ किरण पांडेय अन्य डॉ ऋचा शर्मा द्वारा आधुनिक विषयो पर चर्चा की गई, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित डॉ अर्चना वर्मा डॉक्टर कोमल धवन डॉ अंजना खन्ना डॉ किरण सिन्हा आदि रहे,, मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती नीलिमा कटियार श्री अतुल पाठक वाह श्रीमती प्रमिला पांडे उपस्थित रहे,,,

