अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। पुलिस का सराहनीय कार्य लगातार जारी है इसीक्रम में आज कोतवाली नगर की पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गैंग के सरगना सहित 6 लोगो को गिरफ्तार कर लिया । इस गैंग के लोग शहर की कॉलोनियों में घूम घूम कर जिन मकानों में ताला लगा होता था उसकी रेकी करते थे ,और रात को नकाब लगाकर चोरी करते थे । पुलिस को सुचना मिलते ही आज सुबह करीब 8 बजे अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर सभी ने अपना जुर्म कबूल किया है ।एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि आज कोतवाली नगर की पुलिस के द्वारा इस शातिर गैंग को पकड़ा गया है जो रात को नकाब लगाकर चोरी को अंजाम देते थे। गैंग के सरगना सहित सभी अपराधी गोंडा जनपद के रहने वाले है । सभी अभियुक्तों का पुराना आपराधिक है । पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए 20 हज़ार का नकद पुरस्कार भी दिया जा रहा है।

