अपनी मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री ने दिया प्रभारी डीआईओएस को ज्ञापन

अपनी मांग को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री ने दिया प्रभारी डीआईओएस को ज्ञापन

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।शुक्रवार को मार्च माह का वेतन न मिलने के कारण माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री आलोक तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ो शिक्षकों ने शिक्षा भवन का घेराव किया।ज्ञातव्य हो कि विभागीय नियमानुसार 2 तारीख तक शिक्षक /कर्मचारियों को वेतन मिल जाता है। और अभी तक मिलता रहा लेकिन मार्च माह का वेतन आज 10 अप्रैल तक शिक्षकों के खाते में नहीं भेजा गया। जिससे शिक्षकों के विभिन्न प्रकार की किस्त अवरुद्ध हुई बच्चों की फीस समय से नहीं जमा हो पा रही है मोबाइल का रिचार्ज नहीं हो पा रहा है एआई मे दक्षता नहीं हो पा रही है।छात्र-छात्राओं का पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। वेतन न मिलने से पीड़ित शिक्षकों ने शिक्षा भवन का घेराव किया।कोई भी शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध नहीं रहा प्रभारी जिला विद्या निरीक्षक अवनीश कुमार पांडे को ज्ञापन दिया गया।वार्ता करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि वह विभागीय काम से शासन में है।कल परसों अवकाश है सोमवार को ही वेतन भुगतान हेतु कोषागार भेजना संभव होगा संगठन निर्णय लिया है कि सोमवार को कार्यालय खुलते ही पुनः शिक्षक /शिक्षा अधिकारियों का घेराव किया जाएगा और कार्य बहिष्कार की घोषणा भी की जाएगी।घेराव में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष अनूप पांडे, महानगर मंत्री सत्य प्रकाश सत्य, महानगर उपाध्यक्ष हसन अब्बास अतुल मिश्रा डॉ रंजीत वर्मा राकेश मौर्य आकाश गौर महेंद्र पाल कमलेंद्र संदीप ओझा राधेश्याम पांडे शिव प्रकाश कुलदीप अमित शर्मा राकेश मौर्या अरुण मिश्रा पंकज सिंह कमलेश पांडे ए मनोज वर्मा प्रदीप श्याम रंजन डॉ प्रतिभा पाठक देवेश पांडे अमित सिंह प्रमोद शुक्ला राजेश तिवारी भूपेंद्र देवचंद यादव राम इकबाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *