अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जौनपुर ने अवगत कराया है कि खाड़ी देशों में युद्ध से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण ईंधन की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ा है। सरकार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जौनपुर ने अवगत कराया है कि खाड़ी देशों में युद्ध से उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण ईंधन की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ा है। सरकार आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
उक्त के संदर्भ में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारी अपने संबंधित क्षेत्राधिकारी के साथ अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी पेट्रोल पम्पों पर शांति व्यवस्था भंग न हो तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। साथ ही समस्त जनपद के निवासियों से यह अपील की जाती है कि भ्रामक अफवाहों के आधार पर अनावश्यक ईंधन का संचय न करे क्योंकि यह एक अत्यन्त ज्वलनशील पदार्थ है, साथ ही संयम बरतते हुये ईंधन का आवश्यकतानुसार समुचित प्रयोग करें।
————
जौनपुर 26 मार्च, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-04

ईंधन और गैस आपूर्ति के संबंध में किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें- जिलाधिकारी

जनपद में ईंधन और गैस की है पर्याप्त उपलब्धता

जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र ने ईंधन और गैस आपूर्ति के संबंध में अवगत कराया है कि जनपद में तेल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, जिसे यथावत बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी द्वारा स्वयं भी कई बार सभी उद्यमियों और नागरिकों से अपील की गई है कि डीजल और पेट्रोल की खपत को सम्यक भाव से, आवश्यकता पड़ने पर उपभोग करें, संयम के साथ ईंधन का उपयोग करें।
इसी प्रकार गैस की आपूर्ति के संबंध में भी सम्यक उपभोग आवश्यक है यद्यपि खाड़ी युद्ध विशेष रूप से ईरान-इजरायल युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की आपूर्ति पर प्रभाव पड़ा है तथापि उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार इस वैश्विक समस्या के समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद में 275 रिटेल आउटलेट है।
जिला पूर्ति अधिकारी की सूचना के अनुसार कुछ पेट्रोल पंप ड्राई हुए है, ऐसे पेट्रोल पंप पर तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने सभी जनपदवासियों से अपील किया है कि पेट्रोल पंप पर शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित न करें। संयम बनाए रखें, तेल की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अपील किया है कि आवश्यकता से अधिक तेल न लें, और जितनी आवश्यकता है उसी के अनुरूप तेल लें। गाड़ी के अलावा किसी और पात्र में पेट्रोल लेना ज्वलनशील होने की कारण हानिकारक है। संयमित रूप से प्रशासन का सहयोग करें। तेल और गैस की आपूर्ति सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहे हैं। अफवाहों पर ध्यान ना दें, पुलिस अधीक्षक की स्तर से सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने सभी से सहयोग की अपेक्षा की।
—————-
जौनपुर 26 मार्च, 2026 (सू0वि0) विज्ञप्ति संख्या-05

जौनपुर महोत्सव 2026 के तीसरे और आखिरी दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव 2026 के समापन दिवस पर आज भव्यता एवं उत्साह के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश श्री गिरीश चंद्र यादव जी सहित अन्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन समारोह में जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारियों,कलाकार एवं बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम का आनंद लिया।
समापन दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चंद्र यादव जी एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने जनपद की सांस्कृतिक विरासत, कला एवं परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि जौनपुर महोत्सव स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ जनपद की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों—लोक नृत्य, संगीत, कवि सम्मेलन एवं स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर लिली इंटरनेशनल मुखर्जी नगर दिल्ली तथा जयपुर भरतपुर (राजस्थान) के कलाकारों द्वारा भगवान विष्णु दशावतार की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही राहुल पाठक, सविता पाठक, कृष्णा पटेल, सहित अन्य गायकों ने मनमोहक प्रस्तुति दिए।
मा0 मंत्रीजी ने अपने संबोधन में कहा कि जौनपुर महोत्सव का उद्देश्य जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देना तथा युवाओं एवं कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, कलाकारों, प्रतिभागियों एवं जनसामान्य का आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि जौनपुर महोत्सव जनपद के समृद्ध सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी विभागों, उपस्थित जन सामान्य सभी का आभार व्यक्त किया।
कल सायं भी वरदान सिंह, डिंपल, रिंकू विश्वकर्मा (लंगड़ी बुआ), दीपक देव पाठक, कुसुम लता, रविंद्र सिंह ज्योति, आशीष माली सहित अन्य कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
महोत्सव में शहीदों के परिजनों एवं खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। पूरे महोत्सव के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट प्रबंधन सुनिश्चित किया गया।
इस प्रकार जौनपुर महोत्सव 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन जनपदवासियों के लिए एक यादगार सांस्कृतिक उत्सव के रूप में स्थापित हुआ।
नोट-कार्यक्रम अभी जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *