अपराध और दुर्घटनाओं की जननी शराब को पूरे राज्य में प्रतिबंधित कर शराब बंदी का कानून बनाए जाए -मुर्तजा अली

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। राष्ट्रीय शराब बंदी संयुक्त मोर्चा के प्रमुख घटक आर्य समाज, शराब बंदी संघर्ष समिति, राष्ट्रीय लोक समिति, आदि सामाजिक संगठन पिछले कई वर्षों से राज्य में शराब बंदी के लिए संघर्षरत हैं। शराब के सेवन से गरीब परिवार उजड़ रहे हैं घरों में घरेलू हिंसा आम बात हो गई है शराब के कारण दुर्घटनाओं में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। आज की सत्याग्रह की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक स्वामी संतोष आनंद जी ने किया और संचालन शराबबंदी संघर्ष समिति के शहर लखनऊ के अध्यक्ष फैजुद्दीन सिद्दीकी ने की राष्ट्रीय संयोजक सुल्तान सिंह नया सरकार से तुरंत शराबबंदी की मांग की !
शराब बंदी संयुक्त मोर्चा अपने तमाम घटक समाजिक संघटनो सहित आज दिनांक 30 जनवरी 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर निम्नलिखित मांगों को लेकर लखनऊ स्थित गांधी प्रतिमा जी०पी०ओ० पर शांतिपूर्वक सत्याग्रह कर अपनी मांगों को एक ज्ञापन के रूप में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 5 सूत्री मांगो को भेजा! इस मौके पर मिर्जा इसरत बैग (जनरल सेक्रेटरी) अमन मिश्रा ,इमरान खान, देवेंद्र पाल वर्मा ,राजकुमार सिंह, मोहम्मद फहीम ,मोहम्मद अफाक ,मोहम्मद अली अल्वी, श्रुति भट्टाचार्य ,पीसी कुरील, गिरिराज सिंह (आगरा) , सेठ पाल सिंह (शाहजहांपुर) ,एहसान उल हक, सज्जन सिंह राजावत (इटावा), राजेंद्र कुमार, सोनकर एडवोकेट, जीवन चंद उत्पत्ति, रामकिशोर सुरेंद्र प्रताप सिंह दान सिंह रावत, डॉक्टर कृष्ण लाल आर्य (पीलीभीत) ,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *