अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

जौनपुर,26 मार्च। यूपी के जौनपुर स्थित शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गुरूवार को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में शाहगंज पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गुरुवार को कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आमिर खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे नायरा पेट्रोल पंप, निजामापुर (शाहगंज) के पास से दबोचा। इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले के वादी दिलशाद (निवासी दंडवारा खुर्द, थाना शाहगंज) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 मार्च 2026 को उनकी नाबालिग बेटी को अरबाज नामक युवक शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस घटना में गिरफ्तार अभियुक्त आमिर खान, जो अरबाज का भाई है, ने सहयोग किया था।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है तथा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। फरार मुख्य आरोपी अरबाज की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *