अभिनव प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना में वार्षिकोत्सव
शिक्षा चौपाल में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
जौनपुर। निपुण भारत मिशन के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति तथा जनसमुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से अभिनव प्राथमिक विद्यालय ककोरगहना में वार्षिकोत्सव और शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन हुआ जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चों ने न केवल मनमोहक प्रस्तुति दी अपितु प्रेरणादायक गीतों से सभी का हृदय आह्लादित करने में सफलता हासिल भी किए। बड़ी संख्या में अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव, साथ ही ब्लॉक प्रमुख करंजाकला के प्रतिनिधि सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने विस्तार से शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों को संबोधित किए और विद्यालय में हो रहे कार्यों की प्रशंसा कर प्रसन्नता भी व्यक्त किए। ब्लाक के सम्मानित शिक्षक और शिक्षिका बहनों ने शिरकत कर सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। लायंस क्लब अध्यक्ष राजेश राज एवं सचिव योगेश साहू ने विद्यालय में हो रहे कार्यों की न केवल प्रशंसा किए बल्कि स्कूल को सहयोग के रूप में पंखे देने का वादा भी किए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार भी दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुप्रनीत, संजय, मनोज यादव, विजय गुप्ता, अनिल, अजय, रंजना, बबिता देवी, रेणुका आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एसएमसी अध्यक्ष रामजीतबिंद ने सभी का आभार व्यक्त किया। अंत में प्रधानाध्यापक श्रीमती रागिनी गुप्ता ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

