अमर रसोई गैस बीकापुर पर इतनी भीड़ उपभोक्ताओं की क्यों लग रही बना यक्ष प्रश्न
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।बीकापुर में संचालित की जा रही अमर रसोई गैस अपने जिम्मेदारियां का निर्वाहन ठीक तरीके से नहीं कर रही है। भारत गैस एजेंसी के उपभोक्ता घंटों लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते रहते हैं। पूछताछ काउंटर पर कोई कर्मचारी ना तो बैठतै है, और ना ही कुछ बताने के लिए तैयार है। और ना ही उनके पास कोई पूछताछ काउंटर है। सही चीज क्या है, यह उपभोक्ताओं से छुपाई जा रही है। यूपी के सीएम का आदेश है कि जितने भी गैस कनेक्शन धारी है उनको गैस लेने अब केंद्र पर नहीं आना पड़ेगा गैस एजेंसी के प्रबंधक उनको घर पर गैस पहुंचाएंगे। उपभोक्ता यही सोचकर टकटकी लगाए देखता रहता है कि, हे भगवान कब तक गाड़ी आयेगी लेकिन देखते-देखते शाम हो जाती है । और कोई गाड़ी नहीं आती । यदि ऐसा होता तो लोग जो वीडियो में दिख रहे हैं इतनी भीड़ क्यों लगाते। यहां पर तो सरेआम यूपी के मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। अमर गैस रसोई के प्रबंधक इन दिनों अनुपस्थित चल रहे हैं। उनकी अनुपस्थिति में चार्ज किसको दिया गया है ।इसको बताने वाला यहां पर कोई नहीं है। लोगों को गुमराह किया जा रहा है। यहां तक मोबाइल पर अपने आप मैसेज आ जाता है कि आपकी डिलीवरी हो गई । जबकि उस उपभोक्ता को अभी तक गैस मिला ही नहीं। नोटिस बोर्ड पर सूचना के माध्यम से गैस उपभोक्ताओं को सूचना दी गई है की इस सप्ताह में फला फला दिन गांव-गांव जाकर लोगों के घर पर गैस पहुंचाई जाएगी तो वीडियो में आप देख रहे हो अगर सब कुछ आल इज वेल है । तो भारत गैस एजेंसी बीकापुर पर लोग भीड़ क्यों लगा रहे हैं। वीडियो के माध्यम से आप देख सकते हो जिस काउंटर पर उपभोक्ता लाइन में खड़े होकर अपनी ओटीपी आने का इंतजार कर रहे हैं ना तो उस जगह पर पानी पीने की व्यवस्था है। और ना ही उनके सर पर छत है। इतनी तेज धूप में लोग घंटो लाइनों में खड़े होने को विवश हैं। एक बात और इनके यहां एक खिड़की पीछे दरवाजे से है जहां पर जुगाड़ों और पकडदार किस्म के लोग जाते हैं। और इशारों इशारों में बात करके अपना काम करके चले जाते हैं। जो लाइन में लगा है लग रहे उनको उनसे कोई मतलब नहीं। अमर रसोई गैस बोर्ड पर दिए गए नंबर पर जब गैस कनेक्शन के उपभोक्ता फोन करते हैं। तो घंटी तो बजती है लेकिन फोन रिसीव नहीं होता। और सूत्रों की माने तो बोर्ड पर दिए गए नंबर पर उन्हीं लोगों का फोन रिसीव किया जाता है जो उनकी टच में है। और उनको आना भी नहीं पड़ता है। अमर रसोई गैस एजेंसी पर वीडियो के माध्यम से दिख रही भीड़ के अनुसार अनुमान यही लगाया जा रहा है कि यहां पर उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा है ।

