अयोध्या एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से शुरू होगा यात्री सेवा अभियान–2026

अयोध्या एयरपोर्ट पर 17 सितंबर से शुरू होगा यात्री सेवा अभियान–2026

 

अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो चीफ) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या, 16 सितंबर। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम पर 17 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक “यात्री सेवा अभियान–2026” आयोजित किया जाएगा। विमानपत्तन निदेशक धीरेन्द्र सिंह ने मीडिया ब्रीफिंग में अभियान की जानकारी दी।

 

अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्री सुविधाओं, स्वच्छता, सेवा गुणवत्ता, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की सुगमता और डिजिटल सेवाओं में सुधार करना है। इस दौरान टर्मिनल की साफ-सफाई, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, व्हीलचेयर, लिफ्ट, शौचालय, पेयजल, बैगेज, Digi Yatra, Wi-Fi, UPI और यात्री शिकायत निवारण जैसी सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी।

अभियान के अंतिम चरण में 9 अक्टूबर को व्यापक सुविधा एवं सेवा गुणवत्ता ऑडिट होगा, जबकि 10 अक्टूबर को समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों एवं हितधारकों को सम्मानित भी किया जाएगा।

इसके अलावा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत विशेष सफाई अभियान, कचरा पृथक्करण, श्रमदान और जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *