अयोध्या के कांग्रेस नेताओं ने दी अपने नेता को श्रद्धांजलि
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, छात्र राजनीति से ही कांग्रेस पार्टी में सक्रिय शेषनाथ दुबे के निधन पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने किया तथा संचालन जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया।कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शेष नाथ दुबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही बताया और कहा हमें ऐसे साथी के खोने का गम हमेशा रहेगा कांग्रेस पार्टी में इसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।पार्टी के जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कांग्रेस नेता शेष नाथ दुबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा हमें दुख है हमने एक पार्टी का वफादार साथी खो दिया।महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा श्री शेष नाथ दुबे का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए आघात है।कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेता शेषनाथ दुबे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही बताया।जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने कहा शेष नाथ दुबे का आकस्मिक निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला रहा, उनका निधन अत्यंत दुखदाई है , उनके निधन के पश्चात जो स्थान रिक्त हुआ उसकी भरपाई नहीं की जा सकती।शोक सभा के अंत में 2 मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांत के लिए प्रार्थना की गई।शोक सभा मे उपस्थित प्रमुख लोगों में कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ,पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,अनिल तिवारी ,अश्वनी सिंह मधुर,धर्मेंद्र सिंह पास्टर, बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री गिरीश तिवारी, महेश वर्मा, उमेश उपाध्याय,मंसाराम यादव , सुरेंद्र सिंह सैनिक, प्रवीण श्रीवास्तव, नाजिश फातिमा,दानिश जिया,फ्लावर नकवी, बसंत मिश्रा ,भगवान बहादुर शुक्लआदि प्रमुख लोग र
हे।

