अयोध्या महापौर गिरीश त्रिपाठी जी का लक्ष्मीसागर पर भव्य स्वागत किया गया

अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो) सुरेंद्र कुमार। लक्ष्मीसागर पर चल रही रामकथा के आठवें दिवस पर नवनिर्वाचित महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी जी भगवत कथा में पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया लक्ष्मीसागर संरक्षण सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव एवं संरक्षक डॉ वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी जी ने माल्यार्पण एवं शाल भेंट कर सम्मानित किया महापौर जी ने व्यासपीठ से आशीर्वाद भी प्राप्त किया महापौर जी ने कहा अयोध्या तो राममय हुई उत्तर प्रदेश राममय हुआ भारत राममय में हुआ अब पूरी दुनिया की संस्कृति को राममय बनाना है आप सब के आशीर्वाद और प्रेम का यह परिणाम है कि मैं महापौर बन सका लक्ष्मीसागर का स्थान मेरा बहुत प्रिय स्थान है और व्यासपीठ के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित की कथा श्रवण से ही भगवान की प्राप्ति हो सकती है उस दिशा में लक्ष्मीसागर पर चल रही कथा आप सबके जीवन में एक निर्णायक मोड़ लाए व्यासपीठ से यही मेरी प्रार्थना है। नवनिर्वाचित महापौर महंत गिरीश त्रिपाठी जी ने कहा पंकज गुप्ता पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर अंबिका प्रसाद मिश्र पुजारी राम मूरत शुक्ला राजेंद्र जयसवाल ओपी तिवारी अजय श्रीवास्तव तिलक राज तिवारी दिव्य नारायण गुप्ता कार्तिकेय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *