अयोध्या में चढ़ावा मामले में राम मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्र से पूछताछ

अयोध्या में चढ़ावा मामले में राम मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्र से पूछताछ

 

अयोध्या।राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में एसआईटी लगातार 5वें दिन अयोध्या पहुंची।टीम ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा और निर्माण प्रभारी गोपाल राव से अलग-अलग बातचीत की है। जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर और पहले के ब्रांच मैनेजर को बुलाकर उनसे भी पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार टीम पहले चरण की अपनी जांच पूरी करने के बाद 20 जून को दोपहर बाद अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना होगी और सीएम योगी को अपनी प्राथमिक रिपोर्ट सौंपेगी। बता दें इससे पहले 18 जून (गुरुवार) को टीम करीब 10 घंटे तक मंदिर परिसर में रही। ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र से करीब 4 घंटे तक पूछताछ की। टीम ने अनिल मिश्र से राम मंदिर दान की रकम की गिनती और रख-रखाव समेत इसे बैंक में जमा करने की प्रकिया जानी। इसमें उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से समझा। अनुकल्प मिश्र और लवकुश मिश्र आदि की नियुक्ति की प्रकिया और उसमें अनिल मिश्र की भूमिका को भी समझा। अनिल मिश्र से पूछताछ के बाद टीम ने टिन्नू यादव को बुलाया।करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। अनिल के बताए गए जवाब पर टिन्नू यादव की राय लेकर क्रॉस चेक किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *