अयोध्या में नवंबर माह में होगा स्टेट मास्टर्स गेम्स
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में इस वर्ष स्टेट मास्टर्स गेम्स का आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता नवंबर माह में आयोजित होने की जानकारी दी गई है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे तथा कई खेल विधाओं में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। स्टेट मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में शूटिंग, हॉकी सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम एवं निर्धारित खेल स्थलों पर प्रतियोगिताओं की व्यवस्था की जाएगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य मास्टर्स खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना और विभिन्न खेलों में उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की उम्मीद है। इस संबंध में जानकारी अयोध्या शूटिंग रेंज के कोच शनि कुमार वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और जल्द ही प्रतिभागियों के लिए विस्तृत कार्यक्रम एवं अन्य जानकारी जारी की जाएगी।

