अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या राम की नगरी में सुहागिनियो ने करवाचौथ व्रत रख कर रात्रि आठ बजे चांद को अर्क देकर जल ग्रहण कर व्रत समाप्त किया। हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। करवा चौथ पर निर्जला व्रत और चंद्रमा के दर्शन कर अर्ध्य देने का खास महत्व होता है। इस बार करवा चौथ बहुत ही शुभ है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी पूजा में अगर मंत्रों का जाप किया जाय तो पूजा अवश्य ही सफल होती है। मंत्रों के जाप से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसी कड़ी में अयोध्या की रामनगरी में रहने वाली व्रत धारी महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ पर भगवान शिव-माता पार्वती, भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा करने का विधान होता है। ये व्रत पत्नी अपने सुहाग की रक्षा के लिए रहती है।

