अयोध्या शहर में वर्ल्ड यूनानी डे के अवसर पर फ्री यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन हुआ

अयोध्या (जिला संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।अयोध्या के राठहवेली इमामबाड़ा स्थित डीपी पैलेस होटल के प्रांगण में वर्ल्ड यूनानी डे के अवसर पर फ्री यूनानी मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस मेडिकल कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर सीoसीoयूoएमo डॉक्टर मकबूल रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर व विशिष्ट अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी कल्लू श्रीवास्तव रहे।ये मेडिकल कैंप डॉक्टर इम्तियाज के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस यूनानी मेडिकल कैंप के मुख्य आयोजक कर्ता यूनानी डॉक्टर एसोसिएशन फैजाबाद अयोध्या के अध्यक्ष डॉ इकबाल बकाई रहे। वही यूनानी मेडिकल एसोसिएशन अयोध्या के अध्यक्ष डॉ इकबाल बकाई ने बताया कि फ्रीडम फाइटर हकीम अजमल खान साहब के जन्मदिन के अवसर पर ये मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। और कहा कि बचपन से पुराने जमाने मे हम देख रहे है तिब्बे यूनानी एक मरकज रहा है इलाज का हम लोग यही चाहते है की सभी लोग पहले की तरह भरोसा करके तिब्बे यूनानी से लोग अपना इलाज करें। क्योंकि कोरोना काल में लोगों ने अपना इलाज तिब्बे यूनानी से किया है और सही हुए मरीजों में भरोसा हुआ है। और लोग तिब्बे यूनानी से जुड़ रहे हैं।और अपना इलाज कर रहे हैं।आज ये यूनानी मेडिकल कैंप निशुल्क लगाया गया है। जिसमें लगभग सुबह से 12:00 बजे तक ,100 मरीजों ने इस कैंप का लाभ लिया और चेकअप करवा कर निशुल्क दवा ली। ये कैंप सुबह 11:00 बजे से शुरू हुआ है। और शाम 4:00 बजे तक चलेगा। लगभग हजार लोग इस कैंप का लाभ लेंगे। इस मेडिकल कैंप में महिलाओं के लिए भी ओपीडी थी। जिसमें महिलाएं चिकित्सकों के द्वारा महिलाओं का इलाज किया गया और निशुल्क दवा दी गई। इस कैंप में फैजाबाद यूनानी एसोसिएशन से 110 लोग रजिस्टर्ड है जिसमें 101 डॉक्टर इस कैंप में मौजूद हैं। और उन्ही डॉक्टरों की देखरेख में यह कैंप का आयोजन हो रहा है। डॉ इकबाल ने कहा कि यूनानी दवाओं से किडनी लीवर अन्य बीमारी का संभव इलाज किया जा रहा है। और सभी लोग यूनानी अपनाएं इस पैथी से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंच रहा है।इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इस कैंप में डॉक्टर हम्माद डॉक्टर सईद अख्तर डॉक्टर मोहम्मद अहमद हकीम डॉक्टर अयूब उमरी डॉक्टर मोहम्मद अख्तर डॉक्टर शादाब कैफी गोसाईगंज व रुदौली के यूनानी डॉक्टर भी इस कैंप में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *