करछना के चप्पेपुर डीहा गांव में शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को उखाड़कर खेत में फेंक दिया। सुबह जानकारी हो मने पर स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई है। नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया गया।

