आंगनबाड़ी कार्यकर्ती, आशा बहू,किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
मोहनलालगंज,लखनऊ। ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश शुक्ला बिंदेश्वरी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत मीरानपुर और सुलसा मऊ हिलगी में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में सभी को बताया।आंगनबाड़ी कार्यकर्ती,आशा बहू,किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया और छोटे बच्चों का अन्नप्रासन कराया। दोनों ग्राम पंचायत के सरकारी स्कूलों में बच्चों के स्वच्छ पानी पीने हेतु वाटर कूलर देने की घोषणा की। इस शुभ अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह प्रधान सूर्य कुमार द्विवेदी प्रधान अशोक कुमार प्रधान प्रतिनिधि अभिषेक दीक्षित मंडल महामंत्री मोहनलालगंज अंजनी शुक्ला सचिन दीप सिंह एडीओ पंचायत अशोक यादव एपीओ मनरेगा उदय राज शर्मा राजू शुक्ला राजकुमार शुक्ला आदि सभी लोग उपस्थित रहे।

