आईंएमए का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम शशांक त्रिपाठी से की शिष्टाचार मुलाकात

आईंएमए का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम शशांक त्रिपाठी से की शिष्टाचार मुलाकात

(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)

अयोध्या।इंडियन मेडिकल एसोसिएशन अयोध्या का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा।इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।औपचारिक मुलाकात के दौरान आईएमए पदाधिकारियों ने आईएमए भवन के निर्माण में आ रही विभिन्न समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इस मौके पर इन पदाधिकारियों ने इसके शीघ्र से शीघ्र समाधान की मांग की।इस पर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।इस अवसर पर आईएमए के सचिव डॉ. निशांत सक्सेना, डॉ. आर.के. बनौधा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *