अयोध्या।(डा.आलोक श्रीवास्तव अयोध्या संवाददाता)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय के दिशा निर्देश पर विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर आचार संहिता के पालन कराने व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी सर्किल सदर के निकट प्रवेक्षण में दिनेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष महराजगंज के कुशल नेतृत्व मे उ0नि0 मुन्नीलाल चौधरी मय हमराह कां0 धर्मेन्द्र सिंह यादव के साथ मया बाजार तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UP42BT6849 बजाज अप्पो तीन पहिया टेम्पो जिस पर पीछे चुनाव प्रचार का पोस्टर चिपका हुआ था व गाड़ी के ऊपर दो हार्न व गाड़ी मे एक मशीन रखकर बिना अनुमति के चुनाव प्रचार किया जा रहा था जो आचार संहिता का उल्लंघन की श्रेणी में पाये जाने पर थाना महराजगंज मे मु0अ0सं0 74/2022 धारा 188 व 171-H भादवि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा वाहन उपरोक्त को मौके पर ई-चालान कर सीज किया।

